Breaking News

लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास

-सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत मिली है शहर को 7 रेलवे ओवरब्रिज की सौगात

अयोध्या। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बहुप्रतिक्षित रेलवे ओवर ब्रिज 118 फतेहगंज का शिलान्यास 28 अप्रैल को लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत शहर को 7 रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है। जिसमें 6 शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा चुका है। इन रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर लेकर काम चल रहा है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सहादतगंज से नयाघाट 11 सौ करोड़ की परियोजना की स्वीकृति मिल गयी है। जल्द ही इस पर भी काम शुरु हो जायेगा। अयोध्या व देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने के लिए 6 रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज का निर्माण शिलान्यास होने के उपरान्त प्रारम्भ हो गया है

फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज के रुप में इसमें एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्ग में एक है। लालबाग क्रासिंग की वजह से फतेहगंज चौराहा पर अक्सर लम्बा जाम लगा रहता है। देवकाली से सिविल लाईन जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। जिले के गोसाईगंज, मयाबाजार, पूराबाजार दर्शन नगर के साथ अम्बेडकरनगर जनपद से सिविल लाईन, कचेहरी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते है। जिसके लिये यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी।

उन्होने कहा कि सातों रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण होने के उपरान्त शहर की यातायात सुविधा काफी नियंत्रित हो जायेगी। देश विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अयोध्या में भ्रमण करते समय उनके समक्ष जाम की दिक्कतें न आये। इसके लिए इन रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। जुड़वा शहरों को विकसित करने व देश विदेश विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रोजेक्ट पर केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। यहां के रहने वालों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसको लेकर आम जनता व संतो की राय को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पयर्टन को भी ध्यान में रखते विकास को गति प्रदान की जा रही है तथा श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी परिकल्पना व सोच को जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सतत प्रयासरत है। जिसका परिणाम अब दिखाई देने लगा है। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता है।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  एकजुट ठेकेदारों ने किया विरोध प्रदर्शन, गिनाईं दिक्कतें

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.