दीपोत्सव के लिए जनसहभागिता व जनसहयोग अभियान का शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यह अभियान 18 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपावली के पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष निरन्तरता पूर्वक आयोजित किया जाने वाले दिव्य दीपोत्सव के अन्तर्गत पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन के सहयोग से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी दीपक प्रज्ज्वलित करते है। इस वर्ष 23 अक्टूबर, 2022 को यह कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा।

डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रबुद्ध प्रेरणा के क्रम में विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार को दीपोत्सव 2022 में जनसहभागिता एवं जनसहयोग अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अविवि के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह व जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी सलिल पटेल ने राज्यपाल एवं राजभवन परिवार द्वारा विश्वविद्यालय को भेजी गई तेल, दीए एवं बाती की सामग्री को दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह को सौंपा।

इस दौरान कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि अयोध्या का दीपोत्सव एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। विश्वविद्यालय द्वारा पांच बार दीपोत्सव के आयोजन में सक्रिय सहभागिता की गयी है। इस बार छठा दीपोत्सव और भव्य होगा। कुलपति ने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों के सामजंस्य से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और दीपोत्सव 2022 को ऐतिहासिक बनायेंगे। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों के द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित किया जायेगा एवं आमजनमानस के सहयोग से दीपोत्सव सामग्री इकट्ठा की जाएगी।

यह अभियान 18 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। इसमें सभी स्वेच्छा से सरसों का तेल, मोमबत्ती (6 से 10 इंच लम्बी), बाती (3.5 इंच लम्बी) दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार का दीपोत्सव नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगा। कार्यक्रम में एडीएम सिटी सलिल पटेल ने कहा कि दीपोत्सव का रिकॉर्ड विश्वविद्यालय के बिना संभव नहीं है। इस बार पुनः रिकार्ड टूटेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इस जन-सहभागिता अभियान का शुभारम्भ एक-एक व्यक्ति को कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जोड़ने का उचित माध्यम है। इससे लोग अपने को कार्यक्रम से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्रम में दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी मुस्तैदी से दीपोत्सव को सफल बनाने में लगा है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश शासन ने 15 लाख दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

इसके लिए विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा दीए बिछाएंगे एवं जलाने की तैयारी है। इस कार्य को 18 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स अंतिम रूप देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 एस.एन. शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 रमापति मिश्र, प्रो0 शैलैन्द्र कुमार, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 दीपशिखा चौधरी सहित बड़ी संख्या विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya