समपर्ण दिवस के रूप में मनाई गयी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समपर्ण दिवस के रुप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने नंदीग्राम के सेक्टर भदरसा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के सिन्द्धात पर चल कर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सभी को बिना भेदभाव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिस कारण जनता में सरकार के प्रति उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अमरनाथ वर्मा, मनोज गुप्ता, राकेश पाण्डेय, निजामुद्दीन खां, सोनू पाण्डेय, बालकराम मौर्य और सभी सेक्टर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
वहीं महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रुप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का सिद्धान्त दिया। केन्द्र व प्रदेश सरकार उनकी पदचिन्हों पर चलते हुए एक मजबूत व सशक्त भारत के निर्माण की राह पर चल रही है। उनके विचार आज भी शास्वत व प्रसांगिक है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के उनके सिद्धान्तों पर चलते हुए भाजपा बिना भेदभाव के योजनाओं लाभ पात्रों को प्रदान कर रही है। डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन देश की संस्कृति व देश के हित को समर्पित रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद का सिद्धान्त पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। इस अवसर पर जिला सहाकरी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, अशोका द्विवेदी, बसंती सिंह, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, श्यामा शर्मा, सुनीता उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सिंह, राजेश गौड़, रमेश सिंह, डिम्पुल पाण्डेय, ओम प्रकाश अंदानी, दिवाकर सिंह, दिनेश मिश्र, भानू प्रताप सिंह, रमेश पाण्डेय, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya