अयोध्या। भाजपा द्वारा जनपद में प्रान्तीय परिषद सदस्यों का एलान कर दिया गया। अयोध्या विधानसभा से पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहनदास, गोसाईगंज विधानसभा से पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, मिल्कीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी व बीकापुर विधानसभा से पूर्व बीसुका उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय के नामों की घोषणा की गयी है। रुदौली विधानसभा से अभी प्रान्तीय परिषद सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर महंत मनमोहनदास का स्वागत किया। महंत मनमोहनदास ने कहा कि भाजपा लगातार सम्पर्क व संवाद के माध्यम से समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचती रहती है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार समाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है। पार्टी मुख्यालय द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को और गतिशील किया जायेगा। बधाई देने वालों में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामचन्दर यादव, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि डा अमित सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रमेश सिंह, शैलेन्दर कोरी, दिवाकर सिंह, हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, आकाश मणि त्रिपाठी, बालकृष्ण वैश्य, रामजीत त्रिपाठी, रमाकांत पाण्डेय, त्रिलोकी त्रिपाठी मौजूद रहे।
भाजपा के प्रान्तीय परिषद सदस्यों का हुआ एलान
21
previous post