-इमोशनल-इंटीलिजेंस- ईआई से होता है माइंड रिफ्रेश, ब्रेन रूपी कम्प्यूटर को चलाता है माइंड रूपी एप्लिकेशन
अयोध्या। ब्रेन है सुपर-कम्प्यूटर तथा माइंड है अल्ट्रासेंसिटिव- सॉफ्टवेयर। ब्रेन के तीन प्रमुख हिस्से होते हैं, जिनमे पहला प्रीफ्रंटल- कार्टेक्स है जिसे डिसीजन-मेकर कहा जाता है। दूसरा एमिग्डाला जिसे थ्रेट-डिटेक्टर यानि खतरे को सूंघने वाला तथा तीसरा हिप्पोकैंपस यानि ब्रेन-लाइब्रेरी कहलाता है जिसमे अच्छी-बुरी सारी स्मृतियाँ संग्रहीत होती है। इन्ही तीनो की सॉफ्ट- प्रोग्रामिंग बिगड़ने पर एंग्जाइटी-डिसऑर्डर,मूड- डिसऑर्डर व साइकोसिस तथा मनोशारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
इसके कारक पहलुओं में पर्सनालिटी डिसऑर्डर,जीवन के सदमे,नशाखोरी, फैमिली-प्रॉब्लम व मनो रोग की फैमिली-हिस्ट्री के अलावा डिजिटल-एडिक्शन, ऑनलाइन गेमिंग व गैंबलिंग,डेटिंग तथा लव-कांफ्लिक्ट आदि तेजी से उभर कर सुसाइड व होमीसाइड का रूप ले रहा हैं। नींद ब्रेन-बैटरी चार्जर तथा स्ट्रेस-रिमूवर का कार्य करती है। मनोतनाव बढ़ने पर स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसाल से घबराहट,चिड़चिड़ापन,क्रोध,ओवर थिंकिंग,नशे की तलब, अनिद्रा, नशाखोरी, पेट की गड़बड़ी व हृदय पर दबाव के लक्षण भी दिखते हैं।
इस प्रकार डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ल्ड मे गोते लगाता व्यक्ति रोबोट बन मनोतनाव ग्रसित हो रहा है। इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई अवेयरनेस एन्ड मेन्टल हेल्थ सेमिनार में यह बातें टेड-एक्स स्पीकर सौमित्र दुबे व जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डा आलोक मनदर्शन द्वारा संयुक्त रूप से बतायी गयी।
मूड स्टेबलाइज़र हार्मोन सेरोटोनिन, रिवॉर्ड हार्मोन डोपामिन,साइकिक पेन रिलीवर हार्मोन एंडोर्फिन व लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन के समुचित संचार वाली गतिविधियों जैसे रचनात्मकता, प्रकृति अवलोकन, सामाजीकरण,मदद व सेवा तथा मेडिटेशन व माइंडफुलनेस आदि से ब्रेन-सॉफ्टवेयर रिफ्रेश होता है जिसे इमोशनल-इंटेलिजेंस या ई-आई कहा जाता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी की अध्यक्षता तथा क्लब अध्यक्षा निशा गोयल, तथा पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मीनू दूबे के संयोजन में आयोजित सेमिनार में वरिष्ठ क्लब पदाधिकारी रीता खत्री, ललिता अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल व मंजू श्री और क्लब एडिटर मोनिका अग्रवाल सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम लता, अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। क्लब द्वारा छात्राओं को स्मारिका व हाइजीन किट वितरित किया गया।