धर्मस्थलों को लेकर लागू की गई है शराब बंदी : नितिन अग्रवाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– आबकारी मंत्री ने सपा के शासन काल के दौरान माफिया व विभाग के नेक्सस का किया जिक्र

अयोध्या। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचे अयोध्या जहाँ पर सर्किट हाउस मे व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने रामनामा पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर आबकारी मंत्री का स्वागत किया। प्रेसवार्ता के दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल नें कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं व विभाग के नेक्सस का जिक्र करते हुए उसे अपनी सरकार में तोड़ने की बात कही।

उन्होंने शराब बंदी को लेकर अपना पक्ष रखा। मंत्री ने कहा कि आस्था के केन्द्र धर्मस्थलों को लेकर शराब बंदी लागू की गयी है। अयोध्या मंदिर के क्षेत्र में पूरी तरह से शराब बंदी लागू कर रखी गयी है। यहां किसी भी मदिरा की दुकान को एलाउ नहीं किया जा सकता है। नियमों का पालन किया जा रहा है। पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र मे पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है।

उन्होंने बताया कि पूरी तरह से माफियाओं का राज व विभाग पर कंट्रोल सपा के शासन काल में रहता था। उस नेक्सस को तोड़ने का कार्य किया गया। उत्तर प्रदेश में शराब माफियाओं की कमर पूरी तरह से तोड़ी गयी है। विभाग पूरे वर्ष इस अभियान को चलाता है। इसमें हमें काफी सफलता मिली है। हर महीने विशेष परिवर्तन अभियान चलते है। दूसरे प्रदेश के अवैध मदिरा को आने तथा इसे यूपी में चलने को बंद किया गया है। इसमें शामिल लोगो जेल भेजा गया है। जहां शराब बंदी लागू है। वहां पूर्णतया बंदी है। सपा का गुंडाराज हमने खत्म किया है। चाहे वह जो भी प्रचार कर ले।

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन की मौत

उत्तर प्रदेश की जनता सपा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कानून व्यवस्था का माडल योगी ने स्थापित किया है। हमारी सरकार ने व्यापारी को सुरक्षा दी है। न वसूली होती है न जबरन कोई एफआईआर कराता है। व्यापारी भाजपा के साथ खड़ा है। व्यापारी, किसान व महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार का संकल्प है। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजू सिंह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल अमल गुप्ता हरभजन गौड़ नगर उपाध्यक्ष कमलेंद्र गुप्ता, योगेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya