in

पथ संचलन हमारी शक्ति का प्रगटीकरण : अशोक उपाध्याय

जीआईसी से निकला आरएसएस का पथ संचलन

अयोध्या। अनुशासन और शौर्य को प्रस्तुत करते पथ संचलन के स्वरुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर जीआईसी के मैदान से निकले। राष्ट्रहित सर्वोपरि भाव को दर्शाते पथ संचलन का शहर के दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। पथसंचलन के पूर्व जीआईसी के मैदान में संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अशोक उपाध्याय ने स्वयंसेवकां को सम्बोधित किया।
अशोक उपाध्याय ने कहा कि पथ संचलन हमारी शक्ति प्रगटीकरण करता है। इसका अनूभूति समाज करता है। भारत महाशक्ति के रुप में आगे बढ़ रहा है। हमने आतंकी घटना को जवाब दिया। शक्ति के सामने दुनिया झुकती है। पाक नरवस हो गया। उसे पायलेट को छोड़ना पड़ा। यह शक्ति समाज की शक्ति है और देश की शक्ति है। बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए साधना करनी पड़ती है। उन्होने कहा कि देश के स्वतंत्र होने के बाद भी गुलाम होने का कारण विद्यमान था। यह कारण था मै का। मै का मतलब जब अहंकार प्रवेश करता है तो यह विनाश की ओर ले जाता है। परिवार तथा समाज में जब मैं प्रभावी होता है तो उसका विनाश शुरु हो जाता है। भारत के पास सबकुछ होते हुए भी मुठ्ठी भर लोग आये और गुलाम बनाकर चले गये। मै के पीछे व्यक्ति है। व्यक्ति अगर अच्छा होगा तो राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त करेगा। मै को किनारे लगाकर राष्ट्र भक्ति का भाव जगाने का काम नागपुर की शाखा से प्रारम्भ हुआ जो देश के कोने कोने में फैल गया है। विरोध करते करते जब लोग थक गये तो विचार को स्वीकार कर लिया। देश के प्रधानमंत्री ने योग को प्रस्तावित किया तो पूरे विश्व ने इसे स्वीकर किया।
जीआईसी मैदान से निकलने के बाद पथसंचलन का स्वागत बब्लू खान ने समर्थकों के साथ किया। कसाबबाड़े में व्यपारियों ने, फतेहगंज में गल्ला व्यापार मंडल, सुभाष नगर में दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, बजाजा में संदीप मध्यान्ह के नेतृत्व में, चौक में भाजपा महानगर कमेटी के द्वारा, रिकाबगंज में क्रमशः कपड़ा व्यवसायी, बर्तन व्यवसायी, अविआनंद तथा आनंद अग्रहरि के नेतृत्व में दवा व्यवसायी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत हुआ। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विधायक आवास के सामने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया। इसके उपरान्त प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने महिला चिकित्सालय के सामने पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए पुनः जीआईसी के मैदान पहुंचा। पूरे मार्ग को भगवा झंडे से पाट दिया गया था। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय, महानगर प्रचारक अम्बेश, महानगर कार्यवाह डा शिवकुमार तिवारी, विभाग कार्यवाह राम कुमार राय, विभाग प्रचारक अमरनाथ, महानगर संघचालक डा विक्रमा पाण्डेय, सह संघचालक मुकेश तोलानी, महानगर व्यवस्था प्रमुख केदारनाथ सिंह, नगर संघचालक भवानी भीख पाण्डेय, सह कार्यवाह देवेन्द्र, अशोक केडिया के अलावा सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, डा आरके सिंह, प्रो आरएन राय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, दिवाकर सिंह, हरीश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सचिन दूबे, भानू प्रताप सिंह, रोहित पाण्डेय, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी मौजूद रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बने दूधनाथ यादव

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की हुई बैठक