गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शोभा यात्रा का केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समिति ने किया स्वागत

अयोध्या। गुरुद्वारा सत्संग सभा गुरुनानक पुरा की ओर से सत्संग सभा के प्रधान जसवीर सिंह सेठी के नेतृत्व में सिख धर्म के प्रसिद्ध धर्मगुरु गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई, जो गुरु नानक पुरा, जमुनिया बाग, चौक, बजाजा, मोती बाग, सुभाष नगर, फतेहगंज, कसाबबाडा, रिकाबगंज चौराहा, चौक से वापस गुरु नानक पुरा पहुंची ।

शोभा यात्रा का केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समिति अयोध्या की ओर से सुभाष नगर शुभम् हॉट पर जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में गगन जायसवाल, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ,रोहिताश चंद्र राजू, अखिलेश पाठक, विवेक साहू, अंकुश गुप्ता, रोहित अग्रवाल, शिवम जायसवाल व केंद्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

संपूर्ण शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए, गुरु ग्रंथ साहिब की आरती पूजन-अर्चन कर के तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा गुरु नानक पुरा से सत्संग सभा के प्रधान जसवीर सिंह सेठी ,प्रितपाल सिंह गांधी ,भगत सिंह ,भगवंत सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पृथ्वी दिवस पर की गई अयोध्या के कुंडों की विशेष सफाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya