गुरूनानक देव प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शुभम हाट सुभाषनगर मे शोभायात्रा का स्वागत

अयोध्या। गुरुनानक देव महाराज ने सदैव समाज के एकजुटता, आपसी सौहार्द एवं प्रेम व स्नेह का संदेश दिया है आज उनके 550 वे प्रकाशपर्व पर हम उन्हे नमन करते है। उक्त उदगार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति- के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने स्थानीय शुभम हाट सुभाषनगर मे प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य मे निकली शोभायात्रा का स्वागत करते हुए आगे कहा कि पूज्य गुरुनानक देव महाराज के दिखाये गए मार्ग पर चलकर निःसंदेह हम सभी समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकते है। शोभायात्रा गुरुनानकपुरा स्थित गुरुद्वारा से प्रारम्भ होकर जमुनिया बाग, चौक, बजाजा, मोतीबाग होते हुए शुभम हाट सुभाषनगर पहुँची, जहां केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों ने अपने अध्यक्ष के नेतृत्व मे शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, पूजन-अर्चन एवं प्रसाद वितरण करते हुए स्वागत किया।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल व समाजसेवी वेदप्रकाश राजपाल एवं वरिष्ठ पदाधिकारी केशव बिगुलर, तारकेश्वर शर्मा, बजरंगी साहू, सुप्रीत कपूर, रोहित अग्रवाल, अंकुश गुप्ता, विवेक साहू, अवधेश तिवारी, रोहिताश्व चंद राजू, राजू जायसवाल, अखिलेश पाठक, रंजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश वैश्य, अंजनी पाण्डेय, नीरज चौरसिया, पवन वर्मा, अंकित जायसवाल तथा तुषार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  पृथ्वी दिवस पर की गई अयोध्या के कुंडों की विशेष सफाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya