प्रो. गंगा राम मिश्र बने भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स के विभागाध्यक्ष

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रो. गंगा राम मिश्र को विभागाध्यक्ष नियक्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनुपम श्रीवास्तव की 01 जुलाई को अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर शैक्षणिक चक्रानुक्रम में कुलपति प्रो0 गोयल ने प्रो0 मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अन्य कोई आदेश निर्गत होने तक भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया।

बताते चले कि प्रो. मिश्र के राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में लगभग नब्बे शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके है। इसके अतिरिक्त उनकी ग्यारह पुस्तकों में अध्याय का प्रकाशन हुआ है। 40 से अधिक पाठ्यक्रम का निर्माण, संकाय विकास कार्यक्रम, कार्यशाला एवं संगोष्ठी में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही प्रो0 मिश्र इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार व राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान गोरखपुर तथा लखनऊ केन्द्र के उप शैक्षणिक सलाहाकर समिति के सदस्य है।

प्रो0 गंगाराम मिश्र ने इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स, लखनऊ केन्द्र के कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा प्रो0 मिश्र विभिन्न विश्वविद्यालयों के अध्ययन बोर्ड के सदस्य हैं और उनकी शोध परियोजनाओं को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। वे कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के समीक्षक के रूप में भी सक्रिय रहे है। प्रो0 मिश्र के विभागाध्यक्ष बनाये जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

इसे भी पढ़े  बाबा बैजनाथ महाविद्यालय की टीम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya