– वित्त अधिकारी सुुधीर कुमार सिंह अधिवर्षिता आयु प्राप्त कर सेवानिवृत्त हुए
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. चयन कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय में दूसरी बार वित्त अधिकारी का कार्यभार किया। वित्त अधिकारी सुधीर कुमार सिंह की शुक्रवार को अधिवर्षिता आयु पूरी होने पर कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की उपस्थित में प्रो. चयन कुमार मिश्र ने वित्त अधिकारी का चार्ज लिया। प्रो. मिश्र 01 अगस्त से 14 दिसम्बर, 2021 तक विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने वित्त अधिकारी सुधीर कुमार सिंह की अधिवार्षिता आयु पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली की धारा 2.03 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रो. चयन कुमार मिश्र को वित्त अधिकारी बनाया है। शासन द्वारा पूर्णकालिक वित्त अधिकारी नियुक्त किए जाने या अग्रिम आदेशों तक वित्त अधिकारी के पद प्रो. मिश्र बने रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में सांय निवर्तमान वित्त अधिकारी सुधीर कुमार सिंह की विदाई की गई एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की गई। मौके पर कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. आरके सिंह, संजय सिंह, डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, अरूण कुमार सिंह, मनोज सिंह, मनोज तिवारी, मयंक श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।