गांधी शब्द हटाकर फिरोज लिखें प्रियंका : विनय कटियार

A+A-
Reset

कहा- प्रिंयका को भगवा के बारे में नहीं है कोई जानकारी

रूदौली। प्रिंयका को अपने नाम के पीछे से गांधी शब्द हटाकर प्रिंयका फिरोज लिखना चाहिए। उक्त बाते अयोध्या जनपद के रुदौली तहसील के शुजागंज बाजार में शुक्रवार को आयोजित कम्बल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता पूर्व सांसद विनय कटियार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि प्रिंयका को भगवा के बारे में कोई जानकारी नही है। उन्हें बयान बाजी करने से पहले भगवा के इतिहास के बारे में पढ़ने की जरूरत है।उनको कांग्रेस शासित राज्य की हालत देखनी चाहिये।यूपी की चिंता न करे यहां योगी सरकार है।राजस्थान में 100 से अधिक बच्चों की मौत पर राजस्थान की फिक्र करने की जरूरत है।भाजपा नेता ने कहा कि उनको दिखाई नही देता।प्रियंका जी धृतराष्ट्र है।कटियार ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म कर दी।सीएए पर बवाल करने वालों को बताया कि भाजपा सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू करेगी। पूर्व सांसद ने कहा कि रुदौली में विकास कार्यों की झड़ी लगी है। इसका श्रेय यहां के विधायक को जाता है। विकास का जाल यहां पर बिछ चुका है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि नए वर्ष में संकल्प लिया है कि सभी योजनाओं का लोकार्पण इसी वर्ष कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि रौनाही तटबंध पर पंप कैनाल की स्वीकृति प्रदेश सरकार करने वाली है। कहा कि शुजागंज कस्बे में जल्द ही तमाम विकास कार्य स्व. राम अचल गुप्त के नाम पर प्रस्तावित किए जा रहे हैं। सहकारी बैंक सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू व भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू ने योगी मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक विनय वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व विधायक का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 500 असहाय व जरूरतमंदों को पूर्व सांसद व विधायक ने कंबल वितरित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, आलोक चंद्र यादव, निर्मल शर्मा, दिनेश यादव, रुद्र प्रकाश वर्मा, राजेश शर्मा, शिवानन्द मिश्र, संजय गुप्त, सदानन्द, प्रदीप यादव, आनन्द गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya