भारत माता की रक्षा में शहीद होने वाले राष्ट्र के गौरव : वेद प्रकाश गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गांवों के प्रतिनिधियों ने विधायक को सौंपी घरों से एकत्र की गयी मिट्टी

अयोध्या। आजादी के 75 वे वर्ष पूरे होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश के तहत ब्लाक पूरा के सभागार में विकासखंड पूरा के प्रत्येक घरों से संकलित की गई मिट्टी गांवो के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का संकल्प है कि देश के प्रत्येक शहीदों की स्मृति में गांवो में शहीदों के नाम की स्मारक पट्टिका लगाई जाएगी तथा प्रदेश के प्रत्येक गांवो से संकलित मिट्टी केंद्र सरकार को भेजी जाएगी

यह मिट्टी केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में नवनिर्मित विशाल शहीद स्मारक के उपयोग में लाई जाएगी जिससे शहीदों के गौरव को कायम रखा जा सके। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह योजनाएं फलीभूत भी हो रही है उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ हो रहे विकास कार्यो से लोगों को विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर मिट्टी संकलन में खंड विकास अधिकारी अनीश मणी पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कालिका सिंह ग्राम विकास अधिकारी अजय सिंह व नीरज सिंह ने भी मुख्य अतिथि का सहयोग किया कार्यक्रम के आयोजक खंड विकास अधिकारी अनीश मणी पांडे ने अतिथियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya