जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मृतक अयोध्या कोतवाली से डकैती, हत्या, धोखाधड़ी और गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी था

अयोध्या। जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मजिस्ट्रेट ने शव का पंचनामा भरवाया है। शनिवार को वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिला कारागार के बंदी सुनील सिंह (65) पुत्र कृष्ण मोहन सिंह निवासी विनयखंड थाना गोमतीनगर जिला लखनऊ हालपता रज्जाकपुर थाना सफीपुर जिला उन्नाव को एंबुलेंस से लेकर शुक्रवार की सुबह 6.15 बजे बंदी रक्षक राजकुमार यादव और मनोज कुमार यहां आया था।

जेल में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने परीक्षण के बाद बंदी की हालत गंभीर देख उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन साढ़े छह बजे मौत हो गई। शव को मोर्चरी भेजवा,मामले की जानकारी जिला कारागार प्रशासन तथा नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। मृतक अयोध्या कोतवाली से डकैती,हत्या,धोखाधड़ी और गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी था।

नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन के आने के बाद मजिस्ट्रेट ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई है। शनिवार को वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच : अवधेश प्रसाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya