राष्ट्रपति के आगमन पर रामलला को पहनाने के लिए भेंट की पोशाक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास को उनके सत्यधाम मन्दिर पर पहुँचकर 29 अगस्त को राष्ट्रपति के आगमन पर श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली विशिष्ट पोशाक का दो सेट व दर्शन पूजन के उपरान्त विजय पताका और धर्म ध्वज के साथ श्री रामचरितमानस का ग्रन्थ भेंट करने के लिए अर्पित किया।

रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि देश के इतिहास मे पहली बार धर्म नगरी अयोध्या मे श्री राम लला का दर्शन पूजन करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन सनातन समाज को गौरवान्वित करने वाला क्षण है और इसे ऐतिहासिक बनाने के साथ-साथ पूरे देश को विश्व भूमण्डल के कोने-कोने मे रह रहे सभी सनातनी भाई बहनो को इसका आध्यात्मिक लाभ मिले इसके लिए श्रीरामचरितमानस का ग्रन्थ और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदी के प्रयासों की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित हो, सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म का वर्चस्व सशक्त रूप से स्थापित हो इसके लिए श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर के शीर्ष पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला धर्म ध्वज और विजय पताका का एक-एक सेट भेंट करने के लिए मुख्य पुजारी को दिया गया

अगले ही दिन पड़ रहे 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महान पर्व पर उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमन्त्री के रूप मे विजय की प्रार्थना के साथ श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली नवीन पोशाक अर्पित कर मुख्य पुजारी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रामादल के मुख्य अर्चक हरिओम पाठक भी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya