समयबद्ध तरीके से दीपोत्सव की करें तैयारी : डॉ. बिजेंद्र सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीपोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर कौटिल्य प्रशासनिक भवन में बैठक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में दीपोत्सव 2025 के संदर्भ में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। दीपोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध नजदीकी महाविद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपोत्सव 2025 के सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पवित्र जन्म भूमि पर दीपोत्सव का आयोजन हम सभी के लिए एक पुनीत अवसर है। इस आयोजन में पूर्व की तरह आप सभी को स्वयंसेवकों का ऑनलाइन डाटा तैयार करना है। कुलपति ने कहा कि यह एक टीम वर्क का कार्य है इसमें सभी को समयबद्ध तरीके से मिलजुल कर यह कार्य पूरा करना है।

दीपोत्सव के कार्य को पूर्ण करने के लिए लगभग 32000 से अधिक स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया जाना है। सभी कार्य टाइम फ्रेम में चरणबद्ध रूप में करने हैं। दीपोत्सव के सफल आयोजन के लिए घाटों को सेक्टर में बांटा जाएगा। इस बार 26 लाख 11हजार एक सौ एक दीपों के प्रज्वलन का लक्ष्य है। इसको पूर्ण करने के लिए लगभग 28 लाख दीपों को बिछाए जाने का लक्ष्य हैं। कुलपति ने सभी विद्यालयों को सचेत करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत छोटे बच्चों को स्वयंसेवक न बनाया जाए। विश्वविद्यालय को उसी क्रम में नए लक्ष्य हासिल करने हैं।

इसे भी पढ़े  कहि न जाइ कछु नगर बिभूती...

सभी पदाधिकारियो को छोटे-छोटे बिंदुओं पर ध्यान देना होगा जिससे हम सभी मिलकर इस कार्य को पूर्ण कर सके। सुधार के हमेशा अवसर होते हैं इसलिए हमें इस आयोजन में तकनीक का प्रयोग करना होगा। स्वयंसेवकों को लाने ले जाने के लिए वाहनों के उचित प्रबंध पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी संयोजकों को स्वयंसेवकों के पंजीयन के लिए ऑनलाइन डाटा तैयार करने की प्रक्रिया को कंप्यूटर प्रोग्रामर रवि मालवीय ने स्क्रीन पर प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी, प्रो. एसएस मिश्र, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दान पति तिवारी, डीआईओएस पवन कुमार तिवारी, नोडल शिक्षा डॉ. बसन्त कुमार के साथ राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज, साहबदीन सीताराम इंटर कॉलेज, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिव सावित्री महाविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya