छठवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

by Next Khabar Team
4 minutes read
A+A-
Reset

-प्रमुख सचिव ओर डीजीपी ने तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के छठवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की कवायद तेज हो गयी है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया। बुधवार को सीएम योगी द्वारा भी समीक्षा की जायेगी। वह दोपहर बाद राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के साथ साथ श्रीराम मंदिर निर्माण का अवलोकन व राम की पैड़ी एवं सरयू आरती स्थल व रामकथा पार्क का निरीक्षण करेंगे।

इसी क्रम में आज मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के सलाहार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम आदि अधिकारियों के साथ साथ पुलिस विभाग के कानून व्यवस्था एवं अभिसूचना आदि का स्थलीय भ्रमण हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्थलों का निरीक्षण एवं तैयारियों का अवलोकन करना था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या हवाई पट्टी पर समीक्षा भी की गयी। इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक बी0के0 सिंह, आईजी सुरक्षा संजीव गुप्ता, पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन व अनेक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं मेला से जुडे़ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

छठे दीपोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित बिन्दुओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दी गयी। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दीपोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों श्री रामलला विराज मंदिर राम की पैड़ी, रामकथा पार्क आदि का भ्रमण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़े  7 फरवरी से 14 केन्द्रों पर शुरू होगी एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा

भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय अधिकारियों के अलावा इवेन्ट आदि से जुड़े विशेषज्ञ एवं डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रो0 अजय प्रताप सिंह, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सम्बंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

आठ देशों व 10 प्रदेशों की रामलीला का होगा मंचन

अयोध्या। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अयोध्या दीपोत्सव प्रतिवर्ष दीपावली के पूर्व अत्यंत भव्य एवं दिव्य रूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह 6वाँ दीपोत्सव है जो 22-23 अक्टूबर 2022 को जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित किया जाता है। संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 8 देशों तथा 10 प्रदेशों की रामलीला/रामायण बैले तथा विभिन्न प्रदेशों की लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। 22-23 अक्टूबर 2022 को इण्डोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैण्ड, रूस, फिजी, ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो व नेपाल देश के लगभग 120 अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार विदेशी रामलीला/रामायण बैले की प्रस्तुति करेंगे तथा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, ओड़िसा, तमिलनाडु व झारखण्ड के विभिन्न प्रदेशों लगभग 1800 कलाकार रामलीला/कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगे। उपरोक्तानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन गत वर्षो में भी कराये गये है, जिनमें वर्षवार अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/प्रदेश स्तर के दलों की प्रस्तुतियां रही है,

जिनमें वर्ष 2017 में अन्तर्राष्ट्रीय देश इण्डोनेशिया व श्रीलंका तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 550 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की। वर्ष 2018 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो, रूस, श्रीलंका, लाओस, इण्डोनेशिया व कम्बोडिया तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 800 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की। वर्ष 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में नेपाल, श्रीलंका, इण्डोनेशिया व फिलीपिंस तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 1000 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की। वर्ष 2020 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो, थाईलैंड, श्रीलंका, फिजी व नेपाल तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 500 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

इसे भी पढ़े  वृद्ध चौकीदार की पिटाई से मौत

वर्ष 2021 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में श्रीलंका व नेपाल तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 1600 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की। अधिकारीद्वय ने बताया कि इस वर्ष रामकथा पार्क के मुख्य मंच, भजन संध्या स्थल, रेलवे पुल के समीप, रामघाट, बड़ी देवकाली, गुप्तारघाट तथा भरतकुण्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है, जिसमें 8 देशों के लगभग 120 तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 1800 कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

इसके अतिरिक्त गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामायण शीर्षक से फोटो/चित्र वीथिका भी तैयार की जा रही है जो रामकथा पार्क में प्रदर्शित होगी। इसमें रामायण तथा रामकथा परम्परा के विभिन्न आयामों पर सामग्री प्रदर्शित होगी। उक्त सम्बंध में अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया है कि कलाकारों के मानक के अनुसार उचित व्यवस्था किया जाय तथा इनको समय से कार्यक्रम स्थल पहुंचने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाय तथा अयोध्या के अनुरूप इनका स्वागत किया जाय।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya