सीएनआई चर्च में विश्व कल्याण व अमन चैन की हुई प्रार्थना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

अयोध्या। सी.एन.आई चर्च, सिविल लाइन अयोध्या में क्रिसमस पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस विशेष दिन में भारी संख्या में लोग विविध धर्मों के चर्च आए और इस दिन विशेष तौर पर सीएनआई चर्च के पुरोहित ईश्वर दयाल जी ने विश्व कल्याण, अमन चैन और सारे विश्व में शांति रहे आपसी प्रेम के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की और तमाम लोगों ने विश्व शांति के लिए मोमबत्तियां को जलाकर गिरजाघर में प्रार्थना की। इस खास दिन यानी 25 दिसंबर को यीशु मसीह ने इस पृथ्वी पर जन्म लेकर उन्हें धन्य किया तथा मानव जाति के बीच में रहकर उनकी सेवा की तथा सभी लोगों को आपस में प्रेम करना सिखाया। उसी प्रेम को बांटने आज हर वर्ग के लोग गिरजाघर आते हैं और बड़ी श्रद्धा पूर्वक प्रार्थना करते हैं। इस दिन क्रिसमस के गीतों को एवं कैरल सॉन्ग को गाया जाता है तथा गिरजाघर को अच्छी तरह से सजाया जाता है तथा सभी लोगों को केक वितरित करके बड़े दिन की शुभकामनाएं एवं भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। चर्च के कोषाध्यक्ष अरविंद हाबिल ने बताया कि विश्व में शांति रहे अमन चैन बना रहे आने वाली परेशानी प्रभु यीशु खत्म करें यही प्रार्थना करते हुए सभी ने मोमबत्ती जलाकर बड़े दिन की शुभकामनाएं दी। इस दिन चर्च कैंपस में काफी भीड़ भाड़ होती है जिसके लिए कुछ विशेष लोगों को जिम्मेदारियां दी जाती है जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो। इस मौके पर जो पूरे समय चर्च की देखरेख में लगे रहते हैं इन लोगों का विशेष योगदान रहता है जिसमें एडवर्ड चरण कोषाध्यक्ष अरविंद हाबिल सचिव क्षितिज चार्ली अमृत सिंह एंजलीना अनल विनय मसीह सौरभ विलियम रंजना मशीन एडीहा बिल मोजेश मसीह विशाल पीटर आदि लोगों द्वारा चर्च की विशेष देखभाल की जाती है और बड़े दिन के अवसर पर सारी तैयारियों में विशेष योगदान रहता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya