प्रतीक पाण्डेय बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव व छात्र नेता प्रतीक पाण्डेय को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रतीक के बनने पर समाजवादी पार्टी ने खुशी का इजहार किया है। प्रतीक के बनने पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। पार्टी के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और पार्टी के नेताओं ने प्रतीक को बधाई दी। पार्टी कार्यालय पर खुशी का इजहार करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ चॉंद, संजीत सिंह, सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल, हाजी असद अहमद, राम भवन यादव, औरंगजेब खान, अर्जुन यादव सोमू, मोहम्मद वकार, लक्ष्मण कनौजिया, महेन्द्र शुक्ला, मोहम्मद नौशाद, इरशाद इदरीसी, जगत नारायण यादव, कमलेश सोलंकी, रिजवान हसनैन व वसी हैदर गुड्डू, मोहम्मद अपील बबलू, हरीश सावलानी, अमित गुप्ता, राहुल यादव पिंटू, टोनी सिंह, अजय विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल, शाहबाज खान लकी, तालिब खान आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े  एटीएम में फेवीक्विक लगाकर करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya