in ,

रामलला का दर्शन करने पहुंचे प्रसार भारती के चेयरमैन, सजीव प्रसारण की समीक्षा की

-प्रसार भारती के अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से की वार्ता

अयोध्या। प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ नवनीत सहगल सोमवार को अयोध्या का भ्रमण किया। सर्वप्रथम महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुचकर प्रसार भारती के अधिकारियों एवं मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों से वार्ता की।
अगले चरण में डॉ सहगल श्री राम लला मंदिर पहुचकर दर्शन पूजन किया। यहां प्रसार भारती द्वारा श्री राम लला की आरती के सजीव प्रसारण की भी समीक्षा की।

इस दौरान श्रीरामलला के पुजारियों सतेंद्र दास और अन्य पुजारियों से वार्ता तथा कुशल क्षेम जाना। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ,विश्व हिंदू परिसद के संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज से विचार विमर्श किया। और सुझाव प्राप्त किया गया कि कैसे इसका और बेहतर प्रसारण हो।

मौके पर उपस्थित अधिकारियो को तदनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिलामजिस्ट्रेट अंशुमान सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ मुरलीधार सिंह,आकाशवाणी के संजय धर द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह तथा प्रसार भारती से जुड़े अन्य सहयोगी ,दिल्ली के पत्रकार हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।

श्रीराम मंदिर के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र के घर शांतिभोज में हुए शामिल

डॉ नवनीत सहगल अंत मे श्री राम जन्म भूमि न्यास के श्री विमलेंद्र मोहन मिश्र के स्वर्गवासी पत्नी के त्रियोदश/ शान्तिभोज/ पाठ में भाग लिया।उप्र सरकार के प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री/ सूचना संजय प्रसाद एवं निदेशक सूचना शिशिर द्वारा परिवार सहित श्री राम लला का दर्शन पूजन किया गया। तथा सजीव प्रसारण के विषय मे जानकारी प्राप्त की गई।

इसे भी पढ़े  जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

फैज़ाबाद लोकसभा चुनाव 2024 : अब तक एक नामांकन, 28 लोगों ने खरीदे 37 सेट चुनाव पर्चे

रामलला के दरबार में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लगाई हाजिरी