पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण, सीएम योगी ने किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या नगरी हुई राममय

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित यूपी सरकार के मंत्री व अन्य अतिथि पहुंचे हैं।

पूरी रामनगरी राममय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में रामनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर स्वरूप पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण जी का स्वागत किया और फिर उनका राज्यभिषेक किया।

इसके पूर्व का.सु. साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़े  नगर आयुक्त से मिले अवध कांट्रेक्टर एसोसिएशन के ठेकेदार, सौपा ज्ञापन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya