प्रभात फेरी निकालकर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व का हुआ आगाज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-10 जनवरी से 20 जनवरी तक निकली जायेगी प्रभातफेरी 21को होगा मुख्य आयोजन

अयोध्या सिखों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविन्द सिंह जी महराज के प्रकाश पर्व पर फैजाबाद की सिख संगत की तरफ से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ रविवार को चौक में एकत्रित होकर किया गया भजन-कीर्तन कर भ्रमण करते हुए अयोध्या गुरुद्वारा गुरुनानक गोविंद धाम के लिए प्रस्थान किया गया इस दौरान सिख संगत में महिलाएं, बच्चे, पुरुष भजन कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक गोविंद धाम पहुंचे प्रभात फेरी का शुभारंभ 10 जनवरी रविवार को किया गया रविवार को ठंड में गुरुवाणी करते हुए प्रभात फेरी ने नगर में भ्रमण किया। लोगों ने मत्था टेककर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रभात फेरी पर नवनीत सिंह निशु बाबा व अमनदीप सिंह विशी की अगुवाई में पुष्पवर्षा भी किया गया। प्रभात फेरी में राजेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरु चरन सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, नवनीत सिंह निशु बाबा, सतनाम सिंह जब्बल, परमजीत सिंह पम्मा,अमनदीप सिंह विशी,हैरी,जस्सू शामिल रहे। प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि गुरुद्वारा दुख निवारण की तरफ से 10 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा 20 जनवरी बुधवार को कीर्तन दरबार गुरुद्वारा दुखनिवारण खिड़की अली बेग में किया जाएगा उसके उपरान्त गुरु का लंगर किया जाएगा उसके बाद 21 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के जन्मोत्सव पर मुख्य कार्यक्रम खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में किया जाएगा इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंचप्यारों की अगुवाई में कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya