गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सिख समाज के लोगों ने की पुष्प वर्षा

अयोध्या। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर फैजाबाद की सिख संगत की तरफ से 26 अक्टूबर से निरंतर निकाली जा रही प्रभात फेरी गुरुवार को गुरु नानक पुरा से निकली प्रभात फेरी चौक से गुदरी बाजार होते हुए सुंदर नगर कॉलोनी भजन कीर्तन का भ्रमण करते हुए समाप्त हुई इस दौरान सिख संगत में महिलाएं बच्चे पुरुष भजन कीर्तन करते हुए सुंदर नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंचे गुरुवार को ठंड में गुरुवाणी करते हुए प्रभात फेरी ने नगर में भ्रमण किया तथा सुंदर नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे की ओर प्रस्थान किया लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया

इस दौरान प्रभात फेरी पर सिख समाज के महिलाओं व बच्चों ने पुष्प वर्षा भी किया साथ ही सिख समाज के लोगों द्वारा उसमें आतिशबाजी भी की गई राजेंद्र सिंह छाबड़ा,प्रतिपाल सिंह पाली, प्रतीपाल सिंह गांधी,भगवंत सिंह,गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह गंभीर,उजागर सिंह,सतनाम सिंह जब्बल, विशी छाबड़ा,हैरी छाबड़ा आदि शामिल रहे

प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि 26 अक्टूबर से निकली प्रभात फेरी का 8 नवंबर को हैदरगंज स्थित गुरुद्वारा नानकपुरा में समापन होगा जहां पर सत्संग का आयोजन किया जाएगा। है गुरु नानक देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का लंगर का आयोजन किया जाएगा।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya