आस्था के संग निकली कलश यात्रा, सरायरासी में राम कथा का मंगलारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास स्थान पर 19 मार्च से प्रारम्भ होगी नौ दिवसीय रामकथा

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के निवास स्थान सरायरासी में 19 मार्च से प्रारम्भ होने वाली नौ दिवसीय राम कथा के पूर्व बुधवार को महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। श्री राम जन्मभूमि के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरि जी महाराज 19 मार्च से 27 मार्च तक राम कथा का वाचन करेंगे, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि राम कथा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो समाज में एकता, नैतिकता और आध्यात्मिकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की।

वहीं प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बैठने और यातायात प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि वालंटियर लगातार समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिससे कथा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

इसे भी पढ़े  सियासत की भेंट चढ़ गया टोल मुक्त अभियान

मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महंत राम जी शरण, मनीष दास, आशा गौडऋ लक्ष्मी सिंह, प्रसून लता, एकादशी सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, राम सेन सिंह, संजय निषाद सहित बडी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya