आग लगने से गरीब का आशियाना खाक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर मजरे लाले तिवारी का पुरवा में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी खाक हो गई। घटना की सूचना पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। ग्रामवासी अर्जुन तिवारी ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब 4ः00 बजे ग्राम पाराताजपुर मजरे पूरे लाले तिवारी निवासी राम उजागिर यादव के घर के पीछे से आग का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे घर पर कब्जा जमा लिया। बताते हैं कि राम उजागीर का छप्पर का मकान है। जिसमें पूरी गृहस्थी रखी गई थी। अनाज, जेवर व कपड़े सब कुछ आग के हवाले हो गए। परिवार वालों के तन पर जो कपड़े हैं। वही बचे हैं। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। हालांकि गांव जाने के लिए रास्ता न होने की वजह से गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाई। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़े  स्ट्रेस को न बनने दें डिस्ट्रेस : डॉ. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya