लखनऊ से पूनम सिन्हा को गठबंधन ने बनाया प्रत्याशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा प्रत्याशी राजननाथ सिंह से होगा मुकाबला

ब्यूरो। सपा-बसपा व रालोद गठबंधन ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह हैं। पूनम सिन्हा मंगलवार को ही सपा में डिंपल यादव की मौजूदगी में शामिल हुई थीं। इससे पहले पूनम सिन्हा के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह ने एएनआई से कहा कि हां कोई तो लड़ेगा ही। यह लोकतंत्र की खूबी है। हम चुनाव पूरी तहजीब के साथ लड़ेंगे जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है, उसको भी हम कायम करेंगे।
बताया जा रहा है कि पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट पर नामांकन करेंगी। इसके लिए अभी से सपा में तैयारी शुरू हो गई है। उनके लिए एक विशेष रथ तैयार किया जा रहा है। उनके नामांकन में सपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बसपा नेता भी शामिल होंगे। गौरतलब हो कि पूनम सिन्हा मंगलवार दोपहर मुंबई से लखनऊ पहुंचीं और सपा मुख्यालय गईं। वहां उनका सपा सांसद डिंपल यादव ने स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें शामिल कराया था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya