पूजा ने सिल्वर व हाशमी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी पूजा यादव ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल वही हाशमी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अखिल भारतीय क्वानकीड़ो प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेदु शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. आर.के तिवारी, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 संग्राम सिंह, डॉ0 राना रोहित सिंह, डॉ0 अनुराग पान्डेय, डॉ0 कपिल राणा सहित सभी खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya