कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने नगर निगम और सरकार को घेरा

अयोध्या। दर्शननगर स्थित कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने एक होटल में प्रेस वार्ता कर नगर निगम और उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गायों के नाम पर भावनात्मक राजनीति कर रही है लेकिन ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाएं बदहाल हैं।

उन्होंने गौशाला की दुर्दशा और मृत गायों की वीडियो दिखाकर इसे संवेदनहीन प्रशासन और कथनी-करनी के अंतर का उदाहरण बताया। आरोप लगाया कि गौशाला में चारे की व्यवस्था नहीं है, और गायें भूख से मर रही हैं। सरकार गौमाता के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन कान्हा गौशाला की स्थिति यह दर्शाती है कि गायों की सेवा नहीं, बल्कि उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने कहा कि गाय काटने वाली कंपनियों से चंदा लेने वाली सरकार गौ रक्षा की बात करती है, जबकि नगर निगम खुद गायों की मौत का जिम्मेदार बन रहा है।उन्होंने मांग की नगर निगम, गौशाला प्रबंधन और पशु चिकित्सा अधिकारियों पर दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाए। सभी मृत गायों की स्वतंत्र जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों का डाटा जब्त कर न्यायिक जांच हो।

निगरानी के लिए जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समिति बने।गायों की उपेक्षा से मृत्यु रोकने के लिए उत्तरदायित्व तय किए जाएं।उन्होंने श्रद्धांजलि सभा घोषणा करते हुए कहा कि इस अमानवीय उपेक्षा के विरोध में एक शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि सभा नगर निगम परिसर मे आयोजित की जाएगी, जिसमें मोमबत्ती जलाकर, 2 मिनट का मौन रखकर और जन जागरूकता के लिए ज्ञापन वितरित किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya