गन्ना लदी ट्रकों व ट्रालियों में पुलिस ने लगाया रिफ्लेक्टर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। रुदौली सर्किल पुलिस ने गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही दुर्घटना से बचने का उपाय करते हुए क्षेत्र की रौज़ागांव चीनी मिल पहुंच कर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाया।
सीओ डाक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रौज़ागांव चीनी मिल का पेराई सत्र 24 नवम्बर से शुरू हो गया है और यह चीनी मिल राष्ट्रीय राजमार्ग से बिल्कुल सटी हुई है।उन्होंने कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए चीनी मिल गन्ना लेकर आने वाले किसानों के ट्रेक्टर व ट्रकों में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाया गया है।जिससे रात के अंधेरे में आगे जा रहे वाहन को पीछे चल रहे वाहन चालकों द्दारा रिफ्लेक्टर की चमक से आसानी से देखा जा सके।सीओ ने किसानों द्दारा गन्ना लेकर मिल आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में भी गहनता से जागरूक किया।सीओ ने बताया कि मिल गन्ना लेकर आने वाले वाहन चालकों को बीच बीच में यातायात नियमो के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जाता रहेगा।रिफ्लेक्टर लगाने वालों में रुदौली कोतवाल विश्नाथ यादव,थाना पटरंगा की हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya