अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ी गयी 325 लीटर दार , 17 गिरफ्तार

अयोध्या। त्रिलोकपुर जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमा सक्रिय है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में 325 लीटर शराब बरामद कर 17 लोगों को हवालात में डाला गया। होली के दिन जनपद के गोंसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर मजरे दफ़्फ़र पुरवा में बांटी गई प्रधानी की शराब पीने से दो लोगों की मौत तथा आधा दर्जन गम्भीर बीमार होने की घटना सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में 325 लीटर शराब बरामद कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 25 क्विंटल से अधिक लहन नष्ट किया गया। जिला पुलिस कार्यालय की सूचना के मुताबिक पटरंगा थाना पुलिस ने 45 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से 3 को गिरफ्तार कर कुल 100 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं खंडासा थाना प्रभारी नीरज सिंह के निर्देश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 4 स्थानों से 80 लीटर अवैध शराब के साथ 6 लोगो को दबोचा है। अभियान क्रम में तारुन थाना पुलिस ने एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर 50 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह अयोध्या कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान में 50 लीटर अवैध देसी शराब बरामद कर 4 अभियुक्तों को दबोचा। 15 क्विंटल महुआ लहन भी नष्ट कराया। सभी आरोपियों पर अभियोग पंजीकृत कर सक्षम न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya