जनपद में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सभी थाना व चौकियों पर पर किया गया झंडारोहण


अयोध्या। बुधवार को “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया एवं सभी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना, चौकीं में ससम्मान “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 23 नवंबर को यूपी में पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। यूपी पुलिस प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। आज ही के दिन पीएसी बल को भी ध्वज मिला था। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya