बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– एक के पैर में लगी गोली

अयोध्या। जनपद की कैंट थाना व नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बाइक लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया। इस पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा भागते समय पुलिस की गिरफ्त में आ गया। यह दोनों बदमाश रविवार की रात कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक छीन कर भाग रहे थे। पुलिस ने इन दोनों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अयोध्या निवासी आनंद की बाइक को दो बाइक सवार लुटेरों ने असलहे के दम पर लूट लिया था। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब एक बजे थाना कैंट क्षेत्र के जमथरा घाट इलाके में चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो यह बंधे की ओर भागे और बालू में फंस कर बाइक समेत गिर गए। पुलिस जब इनके पास पहुंची तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश टिल्ली उर्फ फुरकान निवासी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

वहीं, दूसरा बदमाश नूर आलम निवासी भीखापुर देवकाली कोतवाली अयोध्या को भागते समय पुलिस ने दबोच लिया। थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बाइक लुटेरे थे और अक्सर असलहे के दम पर बाइक लूटा करते थे। इनके पास से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 शिवानन्द यादव, उ0नि0 विवेक कुमार राय, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज, का0 उत्सव सिह, का0 मोहित तेवतिया, चालक अशोक कुमार राय, ओमप्रकाश सिंह व विश्वदीपक तिवारी शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya