पुलिस ने गोमांस के साथ दो को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने पांचू की बगिया रसूलपुर के पास 42 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मुखबिर खास की सूचना पर रौनाही थाना के प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी कर प्रतिबंधित मांस के साथ महरूफ पुत्र महमूद निवासी रसूलपुर व शेर मोहम्मद पुत्र हलीम निवासी ग्राम कोला को गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 42 किलो गोमांस, लोहे का चापड़, दो चाकू, तराजू व बाट, एक गाय जिन्दा व 625 रूपया बरामद किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ रौनाही थाना में मु.अ.सं. 560/19 गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में एसआई संतोष कुमार, एसआई सुनील कुमार आरक्षीगण संदीप कुमार व अजीत यादव शामिल थे।

इसे भी पढ़े  विकास योजनाओ में गुणवत्ता के साथ लाई जाएगी तेजी : शशांक त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya