अयोध्या। एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधी नियंत्रण अभियान के तहत पटरंगा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित फरार 10 हजार के इनामियां अभियुक्त को नेशनल हाइवे काजी पुरवा मोड़ के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त 27 वर्षीय मेराज पुत्र सहाबुद्दीन निवासी बसौढ़ी के विरूद्ध पटरंगा थाना में मु.अ.सं. 58/20 गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत था। वांछित को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक जीतेन्द्र विक्रम सिंह व आरक्षी संतोष कुमार सरोज शामिल थे।
फरार इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
100
previous post