सेना की वर्दी पहने युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आरोपी के पास से फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट भी बरामद

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने दो दिनों के अंदर अवैध रूप से सेना की वर्दी पहनने का एक और मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को भी कैंट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट भी बरामद किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना कैण्ट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गुप्तारघाट स्थित कम्पनी गार्डेन से एक आरोपी को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जौनपुर निवासी संजय विश्वकर्मा के रूप में हुई। वह सेना की वर्दी पहने हुआ था। छानबीन के बाद आरोपी का फर्जी होना पाया गया। पूछताछ में इस बात खुलासा हुआ कि आरोपी कैण्ट क्षेत्र में चल रही सेना भर्ती में सम्मिलित अभ्यर्थियों को भर्ती कराये जाने के नाम पर गुमराह कर रहा था। फिलहाल महज दो दिन में सैन्य क्षेत्र में दो फर्जी आरोपियों के पकडे़ जाने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न उठने लगा है। वजह स्पष्ट है कि यह सामान्य क्षेत्र नहीं हैं और सेना की सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता मानी जाती है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रजत पाण्डेय, उ0नि0 हरिकेश यादव व सिपाही कृष्ण वीर, लोकेश, अशोक शामिल थे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya