पीएनबी कर्मचारियों ने दिया धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन द्वारा रीडगंज पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का मुख्य उद्देश गलत तरीके से ट्रांसफर किए जाने को लेकर है। इस दौरान आर एस उपाध्याय ने कहा कि आज हमारे धरने का मुख्य उद्देश स्टाफ कर्मचारियों के गलत तरीके के ट्रांसफर उत्पीड़न को लेकर है, हमारी मांगे हैं कि अगर कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है जो जिस पोस्ट पर वे हैं उनको ट्रांसफर होने के बाद अन्य जगहों के जाने पर वही पोस्ट मिले ना कि अन्य पोस्ट , अगर हमारी मांगे जल्दी ना माने गई तो 17 मार्च को एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें चारों जनपद गोंडा बलरामपुर फैजाबाद सुल्तानपुर के पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ एसोसिएशन कर्मचारी शामिल रहेंगे। इस दौरान पद्मिनी श्रीवास्तव रवि यादव सोमनाथ अरुण सहित कई बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  शिक्षा के साथ उद्यमी बने युवा : रजनी तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya