पीएम मोदी का विजन, देश को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने को मिशन के तौर पर करेंगे कार्य : पंकज सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संकल्पों को सिद्ध करने की प्रेरणा भगवान श्रीराम से लेकर रामराज्य स्थापित करने को आगे बढे़गें

अयोध्या। प्राण जाएं पर वचन न जाए ही पार्टी के संकल्प पत्र का आधार है। हम एक मजबूत आधार तथा एक मिशन के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री का विजन बहुत स्पष्ट है कि देश को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। इन संकल्पों को सिद्ध करने की प्रेरणा भगवान श्रीराम से लेकर देश में रामराज्य स्थापित करने के लिए आगे बढे़गें। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अयोध्या में प्रेसवार्ता में कहीं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने, 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में जोड़ने, 3 करोड नए पक्के घर बनाने का वादा संकल्प पत्र में किया गया है। जिसे हम शत प्रतिशत पूर्ण करेंगे। सस्ती गैस के लिए पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाई जाएगी।

युवाओं के लिए आईआईटी, आईआईएम तथा मेडिकल कालेजों में सीटें बढाई जाएंगी। समान नागरिक संहिता बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे युवा जॉब सीकर से जॉब क्रियेटर बन सके। संकल्प पत्र की इन सभी बातों के लिए हम कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को और विकसित समृद्ध बनाया जाएगा। तथा यहां का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा।

15 लाख सुझावों के आधार पर तैयार किया गया संकल्प पत्र

उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जनता के सुझावों के आधार पर संकल्प पत्र बनाया गया है। 25 जनवरी से चले अभियान में कुल 15 लाख सुझाव आए। जिसमें 4 लाख सुझाव नमो एम के माध्यम से आए। जिनके आधार पर संकल्प पत्र का निर्माण किया गया।

इसे भी पढ़े  कांग्रेसियों ने निकाला ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कैंडल मार्च

उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करना लोगों की भावनाओं के साथ खेलना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का स्वभाव रहा है। चुनाव में इनके यहां नेता और नेतृत्व बदलता रहता है। जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है और वे संविधान का सम्मान करते हैं। उसी के दायरे में काम करते हुए अपने देश को आगे ले जाने का संकल्प ले चुके हैं।

देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए आवश्यक है यूसीसी

समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा यह सिर्फ भावनात्मक नहीं है यह देश के लिए आवश्यक है। हमारे देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए भी यह आवश्यक है। एक अच्छी परंपराओं से प्रेरित यूसीसी आएगा। क्योंकि ये हमारे देश को विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा। पंकज सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता।

यह अपनी जाति मजहबी सोच के ऊपर उठ ही नहीं पाए। यही कारण है यह चुनाव के समय गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर जाकर ध्रुवीकरण करने का प्रयास करते हैं। इनकी सोच साफ है, जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है उन्होंने 140 करोड़ की जनता को अपने परिवार के रूप में स्वीकार किया है।

उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर देश के सामने पेश किया है, चुनाव को लेकर विपक्ष क्या कर रहा है इससे भाजपा से कोई मतलब नहीं है, हमारे लिए यह चिंता का विषय नहीं है। हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम पर भरोसा करते हैं, जनता का जो भरोसा और विश्वास है जो स्नेह है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति है उसे पर मैं विश्वास करता हूं।

इसे भी पढ़े  गद्दोपुर बचाओ संघर्ष समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रेसवार्ता में लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी , जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अवधेश पाण्डेय बादल मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya