देश के सम्मान के लिए जीते हैं पीएम मोदी : स्वतंत्र देव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेन्द्र दास से की मुलाकात, दी बधाई

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। जिसके बाद राम जन्मभूमि का भी दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुये बताया कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आज महंत को बधाई देने आया था। जिसके बाद रामलला व हनुमान गढ़ी पर दर्शन कर यह कामना करेंगे कि उत्तर प्रदेश के अंदर योगी व उनके मंत्रिमंडल और संगठन गरीबों की सेवा कर सकें।
उन्होंने कहा कि धरती पर कभी कभी ही मोदी जैसा नेता जन्म लेता है। 70 सालों से जिस मार्ग पर देश आगे बढ़ रहा था। और नेहरू जी अपने सम्मान और परिवार के लिए जी रहे थे। लेकिन मोदी जी देश के सम्मान के लिए जीते हैं। और सवा सौ करोड़ देशवाशियों के लिए जी रहे हैं।इसी कारण पूरी दुनिया मे देश की पहचान बनी हैं। और दुनियां में देश की बातों को स्वीकार कर रहा है। चाहे योगा, पर्यावरण या स्वच्छता के बारे में स्वीकर कर रही है और इस राह पर भारत आगे बढ़ रहा है और मोदी जी के आने से सम्मान बढ़ा हैं और देश हित मे दल से ऊपर जो फैसले लिए चाहे सीएए, धारा370, तीन तलाक यह राम जन्मभूमि पर ट्रस्ट बनाने का मामला हो सभी राष्ट्र हित मे है। इसलिए सभी पार्टियों को मोदी जी पर विश्वास रखना चाहिए। और मोदी के प्रति जो सोच है वह साकार होगा।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मलित होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर की सीमा सहादतगंज पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान महानगर अध्यक्ष से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की ओर अग्रसर है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। व्यापार के अनुकूल परिवेश का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर कमलेश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, रामकुमार सिंह राजू, तिलकराम मौर्या, प्रतीक श्रीवास्तव, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, काशीराम रावत, राजेश सिंह, रोहित सिंह, कर्मवीर सिंह, रीना द्विवेदी, सुनीता उपाध्याय, मोनिका सिंह, बिन्दू सिंह, यमुनोत्री केसरवानी, विजेता जायसवाल, शकुंलता गौतम, डा अंशुमान मित्रा, रमेश पाण्डेय मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya