गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प हो रहा फलीभूत : वेद प्रकाश गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास का विधायक ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

अयोध्या। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए गरीब परिवारों को चिन्हित कर प्रदेश सरकार उनके लिए पक्का मकान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत  बनवाया जा रहा है गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प तेजी से फलीभूत भी हो रहा है उक्त उद्गार स्थानीय बाजार में कन्हैया लाल को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास के भूमि पूजन व शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही तीन दर्जन से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है क्योंकि योजना का धन सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है विधायक ने वैदिक मंत्रोचार के बीच आवास का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया

इस अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी अजय सिंह एडीओ अनिल सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिका सिंह राजेश पाठक दीपक सिंह गब्बर  ओम प्रकाश यादव सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे आवास के लाभार्थी कन्हैया लाल ने मुख्य मुख्यमंत्री आवास मिलने पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya