खो-खो प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा संस्थान विजयी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में परिसर के क्रीडा विभाग द्वारा चल रही अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के दसवें दिन विद्यार्थियों के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा संस्थान ने भौतिक विज्ञानं विभाग की टीम को 11-2 से हराकर विजय हासिल की। वही दूसरी ओर बालिका वर्ग के पहले मैच में भौतिक विभाग ने योग विभाग को 5-3 से हराया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शारीरिक शिक्षा संस्थान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भौतिक विज्ञानं विभाग को 8-0 से हराकर विजय हासिल की। इन दोनों वर्गों में शारीरिक शिक्षा संस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में परिसर के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 चयन कुमार मिश्र ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया एवं जीत की शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक में कुमार मंगलम सिंह, धीरज कुमार, जया सिंह,अभिलाषा सिंह, रीमा यादव, अजीत कुमा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान डॉ0 विनयकुमार मिश्र, डॉ0 तरुन सिंह गंगवार , डॉ0 दिनेश सिंह, मोहनी पांडे, स्वाति उपाध्याय, देवेन्द्र वर्मा अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों सहित सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आवासीय क्रीडा प्रभारी डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को परिसर में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya