शारीरिक शिक्षा विभाग ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जन्मदिवस पर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की हुई मांग

फैजाबाद। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। 29 अगस्त को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
विभाग के प्रभारी डाॅ0 कपिल राणा ने छात्र/छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। डाॅ0 बृजेश यादव ने मेजर ध्यानचंद के सम्पूर्ण खेल व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने कम साधन सुविधाओं के बावजूद अपने मेहनत के बल पर भारत का नाम हाॅकी में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। विभाग के डाॅ0 अनुराग पाण्डेय ने सभा में मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा, उनकी इस मांग पर उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्र/छात्राओं ने समर्थन किया। सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर उसकी प्रति भारत सरकार को भेजी जायेगी। मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिलने पर ही उनको देश की ओर से सच्चा सम्मान होगा।
इसके पूर्व विभाग के प्रभारी डाॅ0 कपिल राणा, डाॅ0 अर्जुन सिंह, डाॅ0 अनुराग पाण्डेय, डाॅ0 बृजेश यादव, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, डाॅ0 मीरा सिंह, सुश्री मोहनी पाण्डेय एवं एम0पी0एड0, बी0पी0एड0 तथा बी0पी0ई0एस0 के छात्र/छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 बृजेश यादव ने किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya