कहा-प्रधानमंत्री की रैली में अब नहीं जुटती है भीड़
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तुलना महात्मा गांधी से की है। शनिवार को शाने अवध सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी को देखने के लिए लोग दौड़ पड़ते थे। उसी तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गई विजय रथ यात्रा को देखने के लिए लोग दौड़ पड़े। जहां प्रधानमंत्री की रैली के लिए सरकारी कर्मचारियों द्वारा भीड़ जुटाया जाता है। वही हमारे नेता अखिलेश यादव के लिए कोई भी भीड़ प्रबंधन नहीं करना पड़ता है। जनता उन्हें स्वयं इतना प्यार दे रही है की भीड़ प्रबंधन की कोई आवश्यकता ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री की रैली में कुर्सियां खाली थी. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गई विजय रथयात्रा में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को पार करने में 18 घंटे से अधिक का वक्त लग गया। यह बताता है कि उत्तर प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। वह एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने जा रही है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब किसी भी रैली में भारी भीड़ नहीं जुटती है। बीते दिनों प्रधानमंत्री के सुल्तानपुर में आयोजित रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों को बसों में भर-भर कर सुल्तानपुर भेजा गया था। लेकिन इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री की रैलियों में आधे से अधिक कुर्सी खाली रही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का फीता काटा है।
वह हमारी सरकार द्वारा बनाया गया था। उसकी परिकल्पना हमारे राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव ने की थी। भाजपा हमारे काम को अपना काम बता कर लोगों को बेवकूफ बनाती है। वहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा कि पिछले साढे 4 साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफिया राज व महिलाओं की असुरक्षा हद से ज्यादा बढ़ गई है। यह सरकार प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकामयाब रही है। हर विभाग में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन सरकार इन सब चीजों पर मौन है।
उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढे चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, माफिया राज व महिलाओं की असुरक्षा हद से ज्यादा बढ़ गई है। यह सरकार प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकामयाब रही है। हर विभाग में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन सरकार इन सब चीजों पर मौन है। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव व छोटेलाल यादव भी मौजूद थे।