अयोध्या। सामाजिक संगठन कायस्थ सेवा समाज द्वारा चलाये जा रहे कोरोना वायरस से बचाव के जागरूकता अभियान में रविवार को रेतिया, ककरही बाजार, धारा रोड आदि मोहल्लों में लोगों को जागरूक किया गया। संगठन के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को इससे बचने के तरीके की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। जानकारी के लिए पम्पलेट का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क लगाए रहने की शपथ दिलाई और दिन भर में कई बार हाथों को सोप या सैनेटाइजर से हाथों को साफ करने के बारे में कहा गया स किसी को सांस लेने में कठिनाई होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए बताया गया। कार्यकारी महामंत्री अभय सिन्हा ने लोगो के हाथों को सैनेटाइजर से सैनेटाइज कराया और बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा स कोषाध्यक्ष के सी श्रीवास्तव ने हाथों को सैनेटाइजर से सैनेटाइज कराने के बाद सभी लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फेस मास्क, पंपलेट तथा सैनेटाइजर वितरित किया।
31