पेंशनर दिवस : 80 वर्ष से अधिक उम्र के 10 पेंशनरों को किया गया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पेशन सम्बन्धी नवीनतम शासनादेशों व प्रक्रियाओं से कराया गया अवगत

अयोध्या। गांधी सभागार, कार्यालय आयुक्त, अयोध्या मण्डल में दसवें पेंशनर दिवस का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरूद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह द्वारा आयोजित कराया गया। पेंशनर दिवस में मुख्य रूप से विभिन्न पेंशनर्स संघ जैसे प्रीतम सिंह अध्यक्ष, इ. उमेश चन्द्र महामंत्री, एल के मिश्र, मीडिया प्रभारी इत्यादि पदाधिकारियों एवं लगभग 300 की संख्या में पेंशनरों तथा विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों / प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पेंशनर एवं विभिन्न पेंशनर्स संघों द्वारा उठायी गयी विभिन्न समस्याओं एवं प्रत्यावेदनों / सुझावों के त्वरित निस्तारण हेतु विभागों को निर्देशित किया गया एवं उन्हें पेशन सम्बन्धी नवीनतम शासनादेशों/प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। सभी पेंशनर्स संगठनों एवं पेंशनरों तथा आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागार के कार्यप्रणाली एवं व्यवहार की एक सुर से प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम का समापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशनर दिवस में आये हुये 80 वर्ष से अधिक उम्र के 10 पेंशनरों को सम्मानित करते हुए शाल पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन  प्रशान्त कुमार वर्मा एवं दुर्गेश बिहारी दुबे कोषागार लेखाकार द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में कोषागार परिवार के श्री गणेश दत्त पाण्डेय (सहायक कोषाधिकारी)  अमरनाथ सिंह,  सुरेश कुमार अरुणिम वेद एवं समस्त कोषागार कर्मियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही समापन के उपरान्त  सुरेश खन्ना,  वित्त मंत्री  द्वारा पेंशनर दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें लगभग 10 पेंशनरों से वार्तालाप करके कोषागार की कार्यालय से अवगत व संतुष्ट हुये।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya