पीडीए प्रहरी सम्मेलन में सपा की सरकार बनाने का संकल्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पीडीए प्रहरी सम्मेलन का किया आयोजन

अयोध्या। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पीडीए प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की कथित अत्याचारी और जुल्मी सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले अयोध्या में एक दलित परिवार की बेटी के साथ दुराचार हुआ, वहीं अब एक गरीब मुस्लिम परिवार की नाबालिग बेटी के साथ दुराचार कर उसकी हत्या कर दी गई। ये घटनाएं सरकार की नाकामी को दर्शाती हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई चरम पर है। आम आदमी परेशान है और थाना, तहसील व अस्पताल भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में चारों ओर अराजकता फैली हुई है। सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya