परमेन्द्र “खेलो इंडिया” में यूपी हैंडबॉल टीम के बने मैनेजर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-खेल संघों व खिलाड़ियों ने जताया हर्ष, हरियाणा के पंचकूला में आयोजित होगी देश की प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा

अयोध्या। हरियाणा के पंचकुला में भारत सरकार की प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जनपद के परमेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश की बालिका हैंडबॉल टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संग के महासचिव डॉ० आनंदेश्वर पांडे ने जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या को पत्र प्रेषित कर श्री सिंह के खेलो इंडिया में राज्य की टीम का मैनेजर नियुक्त करने की जानकारी दी है।

मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत परमेन्द्र इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में देश व राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेलों के क्षेत्र में भारत सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना खेलो इंडिया के चौथे संस्करण जो हरियाणा के पंचकुला में आयोजित हो रही है मैं परमेन्द्र जनपद के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

खेलो इंडिया के अंतर्गत हैंडबॉल खेल की स्पर्धा 8 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएगी जिसके भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम 6 जून को लखनऊ से हरियाणा स्थित खेल गांव के लिए प्रस्थान करेगी। यूपी हैंडबॉल टीम के मैनेजर परमेन्द्र सिंह ने आशा व्यक्त की है कि राज्य की बालिका खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ व शानदार प्रदर्शन से खेलो इंडिया में एक इतिहास रचकर राज्य को गौरव प्रदान करेंगी। जनपद के खेल संघों खिलाड़ियों में श्री सिंह के खेलो इंडिया के चौथे संस्करण मैं उत्तर प्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में राज्य की बालिका हैंडबॉल टीम श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगी।

इसे भी पढ़े  सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले की एक नदी को करें पुनर्जीवित : मुख्यमंत्री

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya