शहीद जवानों को परमहंस दास ने दी वैदिक श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset


अयोध्या। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए आतंकी मुठभेड़ में पांच शहीद जवानों को तपस्वी छावनी महन्त परमहंसदास ने वैदिक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रामघाट स्थित अपने आश्रम पर सोमवार को कैण्डिल जलाकर व भारत का नक्शा बनाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके परमहंसदास ने कहाकि आज मैंने वेद की रिचाओं का पाठ करके रविवार को आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों को वैदिक श्रद्धांजलि दी है। हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि अब समय आ गया है। जब पीओके और लाहौर को भारत की सीमा के अन्दर लिया जाए। क्योंकि देश बंटवारा के बाद लाहौर दिया गया था व पीओके भारत का हिस्सा है। पाकिस्तान कभी सुधर नही सकता है। इस्लामिक राष्ट्रों से मानवता की उम्मीद करना बेकार है। कई बार हमारे कितने जवान शहीद हो रहे हैं। इस समय पूरा विश्व वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहा है। तो इस समय पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नही आ रहा है। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन व आतंकी हमले करवा रहा है, जिसमें हमारे सेना कई जवान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहाकि मैं प्रमुख धर्माचार्य की हैसियत से प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करता हूं कि लाहौर और पीओके भारत की सीमा के अन्दर लिया जाना चाहिए। यही हमारे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस्लामिक राष्ट्र कभी अपनी बर्बरता से बाज नही आयेंगे। उनसे इंसानियत की उम्मीद करना बेकार है। पाकिस्तान कभी नही सुधरेगा। आवश्यक है पीओके और लाहौर को भारत के अन्दर लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya