कहा-अपराध हुए बेलगाम, किसान हुए तबाह
अयोध्या। योगी सरकार के तीन साल पूरा होने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को नाकाम और अक्षम करार दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम कह सकते हैं कि सरकार ने इन क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की अपराध बढ़े हैं, बलात्कार बढ़े हैं। प्रदेश में हत्या लूट और डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं। बहन बेटियों के साथ बलात्कार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज में सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश की बहू बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के तीन साल के शासन में अयोध्या केवल छली गयी है। मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्रियों ने अयोध्या के विकास के नाम पर केवल कागजी घोषणाएं किया। वास्तविकता तो यह है कि समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार के शासनकाल के दौरान अयोध्या के विकास की जो योजनाएं लागू हुई थीं उन्हीं का ढ़िढोरा मुख्यमंत्री और उनके मंत्री पीट रहे हैं। यह विचार शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि किसान परिवार की तीन पीढ़ियों के हाथों में उन्होंने लाठियां थमा उन्हें रोजगार दिया है। आठ-आठ घंटे परिवार के सदस्य अपनी फंसलों को बचाने के लिए सांड़ भगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया था कि सरकार बनने के बाद किसानों की आय दोगुना कर दी जायेगी परन्तु वास्तविकता यह है कि किसानों की जो आमदनी थी वह भी आधी हो गयी है। किसान भुखमरी की कगार पर है और आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश गुण्डाराज और भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रहा है। प्रदेश की सरकार अक्षम और नाकारा साबित हुई है। मुख्यमंत्री के तीन साल नाकामियों के रूप में इतिहास मे दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौ सेवा के कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया था हालात यह हैं कि अयोध्या जनपद में जो दो गौशालाएं हैं उनमें गाय चारा के अभाव में भूंख से मर रही हैं और नगर निगम उन्हें गड्ढ़ा खोदकर दफना रहा है यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। भाजपा सरकार के नकली रामराज में गौमाता मर रही हैं विपक्षी दल जब आवाज उठाते हैं तो जनप्रतिधि व अधिकारी गौशाला पहुंचकर गाय को चारा खिलाते हुए फोटो खिंचाते हैं और उसे अखबारों में छपवा देते हैं।
योगी सरकार का तीन साल अराजकता से रहा भरा : अशोक
अयोध्या। समाजवादी जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की विगत तीन वर्षों में योगी सरकार के शासनकाल में लव जिहाद, गोरक्षा के नाम पर भीड़ हिंसा अपराध हत्या बलात्कार लूट की घटनाओं में वृद्धि तथा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर कानून के राज के बजाय अराजकता भय और आतंक का वातावरण प्रदेश में कायम किया है जिससे आम जनमानस में सरकार ने अपना विश्वास खो दिया है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस द्वारा न केवल सरेआम हत्याएं की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर अपराधियों द्वारा पुलिस के संरक्षण में जनता के जमीन जायदाद दुकानों और मकानों पर जबरदस्ती कब्जे की घटनाएं घटित हो रही हैं सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निरंकुश तरीके से जन आंदोलनों को दमन करने के लिए लाठी गोली का बगैर जरूरी तरीके और अनावश्यक रूप से प्रयोग किया जा रहा है जेलो तथा अदालतों तक में अपराधियों द्वारा हत्याएं की घटनाएं घटित हो रही हैं किसानों और बेरोजगारों की स्थित दिनोंदिन बदतर होती जा रही है ना तो रोजगार के अवसर प्रदान करने में सरकार की सूची है और ना ही किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने में ही सफल हो पा रही है भ्रष्टाचार शासन के और प्रशासन के निचले स्तर से ऊपर तक व्यापक पैमाने पर व्याप्त है जिन पर शिकायत करने पर उल्टे ही शिकायत करता हूं को दंडित और प्रताड़ित किया जा रहा है विकास बड़े-बड़े दावेखोखले और कागजी साबित हो रहे हैं सरकार द्वारा पुराने कार्यों का पुनः उद्घाटन तथा लोकार्पण तक ही सीमित है अधिकांश योजनाएं 3 वर्ष बाद भी अधर में ही लटकी हुई हैं बिजली पानी सड़क सफाई शिक्षा स्वास्थ्य की दशा पहले से भी ज्यादा खराब है प्रदेश में अधिकांश जनता किसान नौजवान अल्पसंख्यक प्रदेश सरकार से न केवल निराशा एवं हताश है बल्कि वह अपने आप को असुरक्षित उत्पीड़ित भयभीत भी महसूस कर रहा है।