तेंदुआ आने की आहट से छावनी क्षेत्र में दहशत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिले पैर के निशान, स्थानीय लोगों को दी गयी चेतावनी

अयोध्या। कैंट थाने के छावनी क्षेत्र में संभावित तेंदुए के पैर के निशान मिलने से दहशत बनी है। मुख्य अधिशाषी अधिकारी छावनी क्षेत्र यशपाल सिंह ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि जब तक जंगली जानवर पकड़ा नही जाता है तब तक इस क्षेत्र में टहलने व आने जाने से परहेज करें। इस संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग की एक टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा सोमवार को एक पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार छावनी क्षेत्र फैजाबाद में महात्मा गांधी मार्ग मीरनघाट के समीप किसी जंगली जानवर जिसे लेकर तेंदुए की सम्भावना जताई जा रही है के पदचिन्हों के निशान मिले है। इसके अलावा छावनी क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने भी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। इसे लेकर सतर्कता की अपील जारी की गई है।

मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वन प्रभाग द्वारा जंगली जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए जब तक वह पकड़ा नहीं जाता तब तक कोई भी अकेले व पैदल छावनी क्षेत्र में टहलने एवं आने जाने से परहेज करें। इसके अलावा स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि वन विभाग और छावनी परिषद द्वारा जंगली पशु को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya