पंचायत सचिव आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। विकास खण्ड सोहावल में कार्यरत राजस्व ग्राम पंचायत चिर्रा मोहम्मदपुर के पंचायत सचिव अतुल सिंह निवासी कीन्हूपुर थाना खंडासा को बुधवार की दोपहर सुचित्तागंज रेलवे क्रासिंग के पास से रुपया 8000 रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ धर दबोचा। यह रिश्वत गांव के निवासी मिजान अहमद खान से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगी गई थी।

एंटी करप्शन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पंचायत सचिव द्वारा प्रमाण पत्र देने के लिए मांगी गई रिश्वत न मिलने से महीनों से टरकाया जा रहा था।परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या को दी। ब्यूरो से जुड़े लोगों ने जाल बिछा रखा था।

अंततः हुई डील के मुताबिक क्रासिंग के पास एक दुकान के सामने सादी वर्दी में घूम रहे एंटी करप्शन टीम के लोगों ने पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत की रकम जेब में रखते ही धर दबोचा और रिश्वत की रकम बरामद किया। अपने हिरासत में लेने के बाद टीम के लोगों ने लिखापढ़ी के लिए आरोपी सचिव को कोतवाली रुदौली ले गई। एंटी करप्शन ब्यूरो प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए पंचायत सचिव के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े  बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya